वनों से लौटे राम लक्ष्मण सीता, दीपों से सजी अयोध्या
गुरूकुल विद्यापीठ खेकड़ा में दीवाली उत्सव धूमधाम से मना। रंगौली, दीया डैकोरेशन मटकी डैकोरेशन प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
वनों से लौटे राम लक्ष्मण सीता, दीपों से सजी अयोध्या
- गुरूकुल में दीवाली महोत्सव की रही धूम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गुरूकुल विद्यापीठ में दीवाली उत्सव धूमधाम से मना। रंगौली, दीया डैकोरेशन मटकी डैकोरेशन प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
शुभारम्भ प्रबंधक मुकेश गुप्ता और प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने किया। बच्चों ने मुख्य द्वार, रिसेप्सन, आफिस की साफ सफाई की। रंगबिरंगी झालरों से सुसज्जित किया। रंगौली, दीया और मटकी की डेकोरेशन में भाग लिया। दीवाली पर वनो से घर लौटे राम लक्ष्मण सीता के साथ हनुमान की झांकी ने मन मोह लिया। राम बने चिराग, लक्ष्मण बने अक्ष त्यागी, सीता बनी लावण्या और हनुमान बने वीर धामा ने शानदार अभिनय किया। दीया डेकोरेशन में अक्षित, आरव, रितविका और हर्षित प्रथम रहे। गुनगुन, निकुंज, विराज और आरव द्वितीय रहे जबकि नित्या, स्कंद, दिव्यांश, देवांशी और यूरवी तृतीय रहे। मटकी प्रतियोगिता में शाविका, अनुश्री और अवनी प्रथम, युष्टी, वंशिका और प्रियांशी द्वितीय, रिधिमा, वर्षा, खुशी, दिली और अंशिका तृतीय रहे। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संचालन में उप प्रधानाचार्या राखी झा, महिमा, शिवांगी, पूर्णिमा, जूली, राखी, भारती, रेशु, सरिता, रेनू समेत शिक्षिकाओं को योगदान रहा।

