बीआरसी खेकड़ा में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
बीआरसी खेकड़ा पर ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी और जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।
बीआरसी खेकड़ा में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
- विभिन्न खेलों में बच्चों ने दिखाया दमखम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बीआरसी खेकड़ा पर ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी और जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। प्राथमिक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़ में वंश और गजाला, 100 मीटर में नवाजिश, 200 मीटर में समी और अर्शी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु और इंशा, 200 मीटर में सुभान और अनन्या, 400 मीटर में आर्यन और अंतिम विजेता रहे। लंबी कूद में नवाजिश, फरीद और अनन्या, ऊंची कूद में देव, अंतिम और कुश्ती में वासु ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम प्रतियोगिताओं में कबड्डी में फखरपुर, खो-खो में सुन्हैड़ा और योगा में गौना की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। खेल आयोजन में ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुनील डागर, रूपेश चौधरी, राजेंद्र कुमार, धीरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, रीना शर्मा, एआरपी सोमेश चौधरी एवं सुमित कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
