विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली तनीषा धामा का हुआ भव्य सम्मान
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा तनीषा धामा का मंगलवार को सर्व खाप खेकड़ा के चौधरियों ने भव्य सम्मान किया। पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली तनीषा धामा का हुआ भव्य सम्मान
- सर्व खाप खेकड़ा के चौधरियों ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित, कहा- बेटियां समाज का गौरव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली छात्रा तनीषा धामा का मंगलवार को सर्व खाप खेकड़ा के चौधरियों ने भव्य सम्मान किया। पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कस्बे के रामपुर मोहल्ला निवासी तथा सांकरौद स्थित जनता उत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा की पुत्री तनीषा धामा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर खेकड़ा और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सम्मान समारोह में सर्व खाप के चौधरियों ने कहा कि तनीषा की सफलता मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज का नाम भी रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर सर्व खाप चौधरी जितेंद्र धामा, उमेश शर्मा, प्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, अखिलेश कौशिक, राजेश शर्मा, अशोक कौशिक, संगीता धामा, बाला देवी, गार्गी, लक्की सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने तनीषा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।