इंदिरापुरम की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 19 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पटाखों की चिंगारी से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।
तेजेश चौहान, गाजियाबाद
गाजियाबाद: इंदिरापुरम की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 19 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पटाखों की चिंगारी से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे 19 परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि कई फ्लैटों का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि 22 अक्टूबर रात्रि 8:30 बजे फायर स्टेशन वैशाली पर सूचना प्राप्त हुई कि दिव्या अपार्टमेंट प्लॉट नंबर 188 शक्ति खंड 2 इंदिरापुरम गाजियाबाद में फ्लैट्स में आग लगी हुई है सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी फायर स्टेशन वैशाली से 03 फायर टैंकर लेकर घटनास्थल के लिए रवाना होते हैं, इसी मध्य दिवाली सुरक्षा के दृष्टिगत खड़े काला पत्थर इंदिरापुरम एवं अटल चौक वसुंधरा में ड्यूटी पर तैनात फायर टैंकरो को भी घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर जाकर देखा तो 20 फ्लैट्स मौजूद थे,

जिनमें मौके पर परिवार रह रहे थे ,उनमें से से लगभग 12 फ्लैट्स की बालकनी में जो की फाइबर शीट से कवर्ड थी। जिनमें तीव्रता से आग जल रही थी। आग की तीव्रता को देखते हुए एक फायर टैंकर फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी मंगाया गया। इस प्रकार कुल 06 फायर टैंकर एवं 5 से 6 होज पाइप की लाइन बिछाकर आग को बुझाना शुरू किया गया।अग्निकांड की वजह से धुंआ चारों तरफ फैला था फायर सर्विस यूनिट ने ब्रीदिंग अपेरटस सेट पहनकर धुएं में घुसते हुए फ्लैट्स के अंदर प्रवेश किया एवं आग को अपने काबू में करना शुरू किया।

समय रहते हुए अग्निकांड को पूर्ण रूप से शांत कर दिया गया। अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं है, परंतु बालकनी के आसपास रखा हुआ कुछ सामान जल गया एवं आंशिक रूप से क्षति हुई।अपार्टमेंट्स में स्थित फ्लैट्स और समान सहित आसपास स्थित बिल्डिंग्स को सुरक्षित बचा लिया गया ।