गोकशी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

 थाना मुरादनगर पुलिस ने गोकशी की फिराक में घूम रहे गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि कांबिंग के दौरान उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गोवंश, अवैध असलाहा, दाव, छुरियां, रस्सियां और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पूर्व में भी कई बार गोकशी की घटनाओं में जेल जा चुका है और इनका आपराधिक इतिहास भी लंबा है।

गोकशी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

तेजस न्यूज संवाददाता

गोकशी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार


मुरादनगर, गाजियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस ने गोकशी की फिराक में घूम रहे गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि कांबिंग के दौरान उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गोवंश, अवैध असलाहा, दाव, छुरियां, रस्सियां और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पूर्व में भी कई बार गोकशी की घटनाओं में जेल जा चुका है और इनका आपराधिक इतिहास भी लंबा है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गंगनहर तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ आरोपी गोकशी के इरादे से गोवंश को शहजादपुर-डिडौली मार्ग स्थित गन्ने के खेत में ले गए हैं। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी हनीफ पुत्र सफाकत निवासी कलछीना थाना भोजपुर के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। इसके बाद मौके से भागे अभियुक्तों की कांबिंग कर पुलिस ने हबीब पुत्र सफाकत और इकरार पुत्र मोमिन को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 10-11 दिन पहले भी उन्होंने जलालाबाद गांव के गन्ने के खेत में लावारिस घूम रहे करीब आठ गोवंश को पकड़कर गोकशी की थी और मांस को दिल्ली में मुन्ना ढकिया नामक व्यक्ति के पास बेच दिया था। गिरोह के अन्य साथी रोशन, रमजानी, अब्दुल और मेहरआलम की पुलिस तलाश कर रही है।

बरामदगी:
अवैध तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, एक जीवित गोवंश, चार रस्सी, लोहे की दाव, तीन छुरियां और लकड़ी का गुटका।

आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ भोजपुर, मुंडाली, दादरी, खरखोदा व गौतमबुद्धनगर में गौवध, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुश्री लिपि नगायच ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गोकशी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।