वीर बाल दिवस पर गाजियाबाद में निकला बाल पथ संचलन
तेजस न्यूज संवाददाता
वीर बाल दिवस पर गाजियाबाद में निकला बाल पथ संचलन

गाजियाबाद।
वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में तथा सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में गाजियाबाद महानगर के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में आयोजित इस पथ संचलन में 7 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के बाल स्वयंसेवकों ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की।

आयोजकों के अनुसार पथ संचलन में लगभग 400 बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। संचलन के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों द्वारा धर्म और देश की रक्षा के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कराते हुए बाल स्वयंसेवकों को राष्ट्रहित में सदैव डटे रहने, साहस, त्याग और अनुशासन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।