इंदिरापुरम में जीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माणों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण

जीडीए ने शनिवार को इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-06 की टीम ने शक्तिखंड और नीतिखंड इलाके में कई भवनों को सील किया और एक निर्माण को ध्वस्त कराया।

इंदिरापुरम में जीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माणों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण

तेजस न्यूज संवाददाता

इंदिरापुरम में जीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माणों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण

गाजियाबाद। 

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शनिवार को इंदिरापुरम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-06 की टीम ने शक्तिखंड और नीतिखंड इलाके में कई भवनों को सील किया और एक निर्माण को ध्वस्त कराया।

प्राधिकरण के अनुसार, शक्तिखंड-2 में भूखण्ड संख्या-05 पर निर्माणकर्ता रानू भदौरिया, नीतिखंड-1 में भूखण्ड संख्या-1075 पर श्री जी.सी. सक्सेना,
तथा शक्तिखंड-3 में भूखण्ड संख्या-340 पर सौरभ गुप्ता द्वारा स्वीकृत मानचित्र से अधिक निर्माण किए जाने की पुष्टि मिलने के बाद इन निर्माणों को सील किया गया।

इसके अलावा नीतिखंड-2 के भूखण्ड संख्या-48 पर अनिल त्यागी द्वारा किए गए अनाधिकृत निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन जोन-06, सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित प्रवर्तन स्टाफ और जीडीए पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना स्वीकृत मानचित्र या मानकों का उल्लंघन कर किए जा रहे निर्माणों पर आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहे।