एनसीआर में अपना घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी जीडीए नूरनगर में 77 आवासीय भूखंडों की योजना ला रहा है
गाजियाबाद। एनसीआर में खुद का आशियाना बनाने के इच्छुक लोगों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) बड़ी सौगात लेकर आया है। प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन के नूरनगर क्षेत्र में लगभग 17,872 वर्ग मीटर भूमि पर 77 आवासीय भूखंडों की नई योजना विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
तेजस न्यूज संवाददाता
एनसीआर में अपना घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी
जीडीए नूरनगर में 77 आवासीय भूखंडों की योजना ला रहा है
गाजियाबाद। एनसीआर में खुद का आशियाना बनाने के इच्छुक लोगों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) बड़ी सौगात लेकर आया है। प्राधिकरण ने राजनगर एक्सटेंशन के नूरनगर क्षेत्र में लगभग 17,872 वर्ग मीटर भूमि पर 77 आवासीय भूखंडों की नई योजना विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि इस योजना में 60 वर्ग मीटर से लेकर 221 वर्ग मीटर तक के भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार भूखंड खरीद सकें।
उन्होंने बताया कि योजना के लिए न सिर्फ लेआउट और प्लानिंग पूरी कर ली गई है, बल्कि विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। लगभग 305 लाख रुपये की लागत से सड़क, नाली और सीवर निर्माण का कार्य अगले सप्ताह से शुरू कराया जाएगा। इसके पश्चात करीब एक करोड़ रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य कराया जाएगा।
उपाध्यक्ष ने बताया कि यह क्षेत्र एलिवेटेड रोड से जुड़ा हुआ है, जिससे यहाँ रहने वालों को आवागमन में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। साथ ही योजना में चौड़ी सड़कें, पार्क और हरियाली वाले ग्रीन एरिया विकसित किए जाएंगे, ताकि लोगों को सुव्यवस्थित और आरामदायक आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि छोटे से लेकर बड़े आकार के भूखंड शामिल होने से यह योजना सभी वर्गों के लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। योजना के पूरी तरह विकसित होने के बाद इच्छुक आवेदकों को सुनियोजित व व्यवस्थित रूप से विकसित भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे।