संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ शाखा गाजियाबाद का चुनाव संपन्न

संभागीय परिवहन कार्यालय में कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, 2 साल पूरा होने के बाद नए पदाधिकारियों का हुआ चुनाव सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हित की आवाज उठाने और उनकी समस्या का समाधान कराने का लिया संकल्प।

संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ शाखा गाजियाबाद का चुनाव संपन्न
तेजेश चौहान, तेजस
गाजियाबाद।

उत्तर प्रदेश के सम्भागीय परिवहन कर्मचारी संघ की प्रांतीय इकाई द्वारा गाजियाबाद की शाखा कार्यकारिणी के गठन के लिए 2 साल बाद कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न हुआ।

राजीव श्रीवास्तव (अध्यक्ष)

धर्मेंद्र शर्मा (सचिव)

रामकृष्ण सिंह (उपाध्यक्ष)

जिसमें गाजियाबाद संभागीय परिवहन कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में राजीव कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, रामकृष्ण सिंह उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, गौरव कुमार, प्रियंक शर्मा, शिवकरण सचान सचिव जबकि नितिन जयंत कोषाध्यक्ष चुने गए।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने अपने साथी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। तो वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्मचारियों ने भी एक दूसरे को लड्डू खिलाकर उन्हें बधाई दी। अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव सचिव धर्मेंद्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष रामकृष्ण सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ का चुनाव हर 2 साल के लिए होता है। अब 2 साल पूरा होने के बाद कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का चयन हुआ है जिन उम्मीदों के साथ कर्मचारियों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है वह अपने कर्तव्य का पूरी तरह से पालन करेंगे। खास तौर पर कर्मचारियों के हित में हर बात को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उसका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।