इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हसनपुर रोड, दीनानाथपुर पुठ्ठी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आसिफ मलिक के इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रैप गोदाम में आग लग गई, सूचना के आधार पर अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर स्टेशन कोतवाली से तीन फायर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए।घंटो की कड़ी मस्सक्कत पर दमकल विभाग ने काबू पाया

इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

तेजस न्यूज संवाददाता

गाजियाबाद

 दिनांक 11.11.2025 को प्रातः लगभग 05:55 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मसूरी क्षेत्रान्तर्गत हसनपुर रोड, दीनानाथपुर पुठ्ठी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आसिफ मलिक के इलेक्ट्रॉनिक्स स्क्रैप गोदाम में आग लग गई है। सूचना के आधार पर अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर स्टेशन कोतवाली से तीन फायर टेंडर तत्काल मौके के लिए रवाना किए गए।

घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि टीन शेड से बने उक्त गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एवं इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप मौजूद था, जिसके कारण धुआं अत्यधिक मात्रा में फैल चुका था। गोदाम में केवल एक मुख्य प्रवेश द्वार होने से आग बुझाने में प्रारंभिक कठिनाई आई। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए होज लाइन बिछाकर आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया तथा धुआं अधिक होने के कारण BA सेट पहनकर अंदर प्रवेश किया।

आग की गंभीरता को देखते हुए फायर स्टेशन वैशाली से एक अतिरिक्त फायर टेंडर तथा जनपद हापुड़ से एक फायर टेंडर मौके पर मंगाए गए। इलेक्ट्रॉनिक स्क्रैप जलने के कारण निकले जहरीले धुएं को ध्यान में रखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों को एहतियातन खाली कराया गया तथा स्थल पर BA सेट स्टेशन स्थापित किया गया।

घटना स्थल पर जेसीबी की सहायता से टीन शेड को तोड़कर वेंटिलेशन किया गया तथा गोदाम से स्क्रैप को बाहर निकालकर आग पर नियंत्रण किया गया। फायर यूनिट द्वारा सतत प्रयासों एवं सूझबूझ के साथ आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। कुल मिलाकर 05 फायर टेंडरों ने घटनास्थल पर कार्य किया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद राहुल पाल के निर्देशन में संचालित इस अग्निशमन कार्य में लगभग कई घंटों की अथक मेहनत के बाद आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।