Black डे - के रूप में मौन शोक एवं कैंडल मार्च का आयोजन

दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गाज़ियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र के नागरिकों ने मंगलवार शाम को “Black Day” के रूप में मौन शोक एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया। कुट्टी मंदिर से बिछल गेट तक निकले इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।

Black डे - के रूप में मौन शोक एवं कैंडल मार्च का आयोजन

तेजेश चौहान, तेजस

दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गाज़ियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र के नागरिकों ने मंगलवार शाम को “Black Day” के रूप में मौन शोक एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया।

 

गाज़ियाबाद। दिल्ली में हुए दर्दनाक हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गाज़ियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र के नागरिकों ने मंगलवार शाम को “Black Day” के रूप में मौन शोक एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया। कुट्टी मंदिर से बिछल गेट तक निकले इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सा लिया।

शाम 7 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखा और मोमबत्तियाँ जलाकर पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। कैंडल मार्च के दौरान किसी प्रकार का नारा या विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। सहभागी केवल “दिल्ली – हम आपके साथ हैं” लिखी तख्तियों के साथ शांति और एकजुटता का संदेश देते हुए आगे बढ़े।

आयोजकों का कहा कि घटना ने पूरे देश को आहत किया है और इस समय आवश्यकता है कि हम धर्म, वर्ग और राजनीति से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता दें। उन्होंने बताया कि यह पहल पीड़ितों के समर्थन और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक छोटा सा कदम है।

कार्यक्रम के दौरान मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस की तैनाती भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।

अंत में नागरिकों ने प्रार्थना की, कि घायल जल्द स्वस्थ हों और दिवंगतों की आत्मा को शांति मिले।