सिद्धचक्र महामंडल विधान में 512 अर्घ्य चढ़ाकर की प्रभु आराधना

पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने विधान में शामिल होकर प्रभु की आराधना की। इस दौरान आर्यिका चंद्रमति माता का सानिध्य और आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।

सिद्धचक्र महामंडल विधान में 512 अर्घ्य चढ़ाकर की प्रभु आराधना

सिद्धचक्र महामंडल विधान में 512 अर्घ्य चढ़ाकर की प्रभु आराधना
- बड़ागांव के प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान जारी
- आर्यिका चंद्रमति माता ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद, धर्म और आत्मकल्याण का बताया मार्ग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर 
पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने विधान में शामिल होकर प्रभु की आराधना की। इस दौरान आर्यिका चंद्रमति माता का सानिध्य और आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
विधान का शुभारंभ सुबह सात बजे भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। इसके बाद विधि-विधान से पूजन किया गया। इंद्र-इंद्राणियों ने 512 अर्घ्य चढ़ाकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। पंडित मनीष जैन ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। अंत में मंगल आरती की गई। इस अवसर पर आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य का उपयोग बाहर की ओर भटकना बुरा है और अशुभ में भटकना तो और भी बुरा है। यदि मनुष्य का ध्यान परमात्मा अथवा सद्गुरु के चरणों की ओर रहेगा तो वह धीरे-धीरे मुक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। आत्मा की गहरी अनुभूतियां बाहरी संसार की खबरों में नहीं मिलतीं। उन्होंने भारत भूमि को पतित पावन बताते हुए कहा कि यह ऋषियों और परमात्मा की जन्मभूमि रही है, इसलिए सदैव वंदनीय है। मनुष्य अपने पुरुषार्थ से इंद्रिय सुख नहीं, बल्कि इंद्रियों की सुविधाएं बढ़ाने में लगा रहता है। जिसे वह पुण्य का उदय समझता है, वही कई बार दुख का कारण भी बन जाता है। विधान में सुभाष चंद जैन, संजीव, उषा, राजरानी, मंजू, मनन, अशोक, प्रभात, स्वाति, अमित, अंकुर सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।