व्यापारी पुत्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, बाजार में पसरा मातम
खेकड़ा कस्बे में युवाओं की असमय मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को व्यापारी अमित गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र वंश की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवा बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। दुख में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और गमगीन माहौल में वंश का अंतिम संस्कार किया गया।
व्यापारी पुत्र की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत, बाजार में पसरा मातम
- 20 वर्षीय वंश ने दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
- एक माह में व्यापारी समाज के सात युवाओं की मौत से कस्बे के लोग चिंतित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में युवाओं की असमय मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को व्यापारी अमित गुप्ता के 20 वर्षीय पुत्र वंश की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवा बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। दुख में व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और गमगीन माहौल में वंश का अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बे के व्यापारी अमित गुप्ता का पुत्र वंश बीती शाम घर पर ही था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर दिल्ली पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वंश की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। व्यापारियों और परिचितों में शोक छा गया। दोपहर में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया। शोक में कस्बे का बाजार भी बंद रहा।
युवाओं की मौत से चिंतित हैं कस्बेवासी
कस्बे में लगातार हो रही युवाओं की मौत से लोग चिंतित हैं। व्यापारिक समाज में एक माह के भीतर आगजनी की घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अलग-अलग कारणों से करीब सात युवाओं की जान जा चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं से कस्बे में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।