जनगणना के स्व-गणना को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
हाईराइज सोसायटी, श्रमिक संगठनों, मीडिया और व्यापारिक संगठनों के सहयोग से करें जागरूकःडीएम
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईसी सभागार में जनगणना-2027 को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान स्व-गणना कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जनगणना कार्य में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी समय से सुनिश्चित की जाए। जिन कर्मचारियों ने अभी तक जनगणना कार्य के लिए निर्धारित पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया है। वह जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें। जिससे जनगणना के कार्यों को आसानी से किया जा सके। जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। जिसमें प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी और आम लोगों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। सभी कार्यालय अध्यक्ष इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से इसकी प्रगति की समीक्षा करें।
आरडब्ल्यूए, एओए, श्रमिक संगठनों ली ले मददःडीएम
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि हाईराइड सोसायटियों की आरडब्ल्यूए और एओए, श्रमिक संगठनों, मीडिया प्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के अलावा संबंधित संस्थाओं की मदद ली जाए। इनके माध्यम से लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया और इसके महत्व की विस्तार से जानकारी दी जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग स्वयं और अपने परिवार की स्व-गणना निर्धारित समयावधि में पूरी की जा सके। इस मौके पर यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और जिला जनगणना अधिकारी अजीत कुमार सिंह, नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, यमुना सिटी के उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी मुकेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर पूर्वा शर्मा, तहसीलदार जेवर राधेश्याम, तहसीलदार दादरी कृष्ण कुमार चौरसिया और तहसीलदार सदर पूजा चौधरी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।