कार चालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मृतक का मोबाइल भी बरामद
थाना विजयनगर क्षेत्र में दिनांक 20.1 1.2025 को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस हाईवे पर अंतिरिक्ष बिल्डिंग के सामने एक HR38AF0602 स्विफ्ट डिजायर कार में एक व्यक्ति का शव पीछे की सीट पर मिलने की सूचना मिली जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर कार्यवाही की गयी और मृतक के शव का पंचायतनामा एवं जिला एमएमजी होस्पिटल में पीएम कराया गया। पुलिस ने इस पूरे मामले में कैब चालक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
तेजेश चौहान, तेजस
गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस व स्वाट टीम नगर जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार चालक की हत्या में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना विजयनगर क्षेत्र में दिनांक 20.1 1.2025 को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस हाईवे पर अंतिरिक्ष बिल्डिंग के सामने एक HR38AF0602 स्विफ्ट डिजायर कार में एक व्यक्ति का शव पीछे की सीट पर मिलने की सूचना मिली जिस पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर कार्यवाही की गयी और मृतक के शव का पंचायतनामा एवं जिला एमएमजी होस्पिटल में पीएम कराया गया तथा मृतक के सम्बन्ध में जानकारी कर उनके परिजनो को भी बताया गया।

उधर दिनांक 01.12.2025 को मृतक के पुत्र संजय कुमार द्वारा थाना विजयनगर पर तहरीर दी गयी जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के पिता स्व०) हरिराम पौद्वार की गाडी बुक करके गाड़ी छीनने के इरादे से उनकी हत्या करने की बात खिलाफ गई। तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा मे मुकदमा दर्ज करते हुए विशेष टीम का गठन किया गया तथा सीसीटीवी , मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से घटना कारित करने वाले (२ अभियुक्त 1. गोविन्द पुत्र जगदीश निवासी ग्राम नराऊ थाना ऊझानी जिला बदायूंहाल पता रवि गुर्जर का मकान सैक्टर - 3 बवाना थाना बवाना जिला सावर डेरी उत्तर पश्चिम दिल्ली 2. शनि उर्फ छोटू पुत्र सवेश नराऊ थाना ऊझानी जिला बदायूं हाल पता बरौला सैक्टर - 49 गौतमबुद्धनगर को आज दिनांक 02.12.2025 को IPEM कालेज के सामने से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त गोविन्द ने पूछताछ में बताया कि मैं दिल्ली लक्ष्मीविहार थाना नजफगढ विपुल के मकान के पास मनफ्ल फौजी के मकान में फरवरी से किराये पर रह रहा था। मुझे पता था कि विपुल क्मार का सप्लाइ का अच्छा काम है और अच्छे पैसा वाला है मैने ' अपने साथी शनि उर्फ छोटे पुत्र सर्वेश निवासी नराऊ थाना ऊझानी जिला बदायं हाल पता बरौला सैक्टर - 49 गौतमबद्धनगर से सम्पर्क किया और हम दोनों ने विपुल के 11 वर्षीय पुत्र की अपहरण की योजना बनाकर रैकी की और उन्हें अपहरण के लिये एक कार की जरूरत थी।
हरीराम पौदार जो अपनी स्विफ्ट कार टैक्सी में चलाता है अंश के अपहरण करने के लिए हरिराम की गाड़ी को छीनने के इरादे से उसकी गाड़ी अलीगढ के लिये दिनांक 20.1 1.2025 को 3200 रूपये में बुक की जिसे लेकर हम लोग अलीगढ़ चल दिये थे जहां पर कार चालक हरिराम से गाड़ी छीनने को लेकर हाथापाई हुई और वह विरोध करने लगा तो हमने उसको गला दबाकर मार दिया। लेकिन हम डर गये थे जिस कारण हम दोनो ने कार चालक हरिराम को दिल्ली मेरठ एक्सप्रैस वे पर गाडी साइड में लगाकर गाडी की आरसी. उसका आधार कार्ड तथा उसका ओपो का मोबाइल फोन लेकर मृतक हरीराम ड्राइवर को पिछली सीट पर डालकर छिपाकर अंघेरे मेंभाग गये थे, कि हमारी तथा गाड़ी चालक की कोईं पहचान न हो सके ।
एसीपी ने बताया कि आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है फिलहाल दोनों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।