गुमशुदगी का मुकदमा अब हत्या में तरमीम, रटौल के किशोर आरिश की मौत से सनसनी

रटौल कस्बे के 12 वर्षीय किशोर आरिश की गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और हत्यारों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं।

गुमशुदगी का मुकदमा अब हत्या में तरमीम, रटौल के किशोर आरिश की मौत से सनसनी

गुमशुदगी का मुकदमा अब हत्या में तरमीम, रटौल के किशोर आरिश की मौत से सनसनी
- पुलिस ने हत्यारों की तलाश में लगाई टीमें, हथियारों का सुराग जुटाने की कोशिश
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे के 12 वर्षीय किशोर आरिश की गुमशुदगी का मामला अब हत्या में बदल गया है। पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और हत्यारों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं।
रटौल निवासी दिव्यांग कय्यूम ईदगाह मार्ग पर सैलून की दुकान चलाते हैं। उनका पुत्र आरिश 16 अक्टूबर की शाम से लापता हो गया था। कुछ लोगों ने उसे गांव के मैरिज होम के पास देखा था, जहां उस समय शादी का समारोह चल रहा था। रात में घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई, जबकि 18 अक्टूबर को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास आरिश का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया गया है। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने और हत्या में प्रयुक्त हथियारों का सुराग लगाने के लिए जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।