खेकड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण और लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और लूट के तीन हजार रुपये बरामद किए हैं।

खेकड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

खेकड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
- अपहरण और लूट में प्रयुक्त गाड़ी तथा तीन हजार रुपये बरामद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण और लूट की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार और लूट के तीन हजार रुपये बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी प्रभाकर केंतूरा ने बताया कि थाना खेकड़ा क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोमिन, जावेद और इरफान सभी कस्बे की लाइन पार प्रेम पुरी के निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदिया निवासी अमित के साथ मारपीट कर उसे जबरन गाड़ी में डालकर अपहरण किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कार और लूटे गए 3000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।