स्याद्वाद जैन एकेडमी में मुनि सौम्य सागर महाराज के प्रवचन
बड़ागांव स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी में बुधवार को आयोजित धर्मसभा में जैन संत मुनि सौम्य सागर महाराज ने अपने प्रेरक प्रवचनों से छात्रों और उपस्थित जनों को मार्गदर्शन दिया। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार ने पारंपरिक रीति से स्वागत किया।
स्याद्वाद जैन एकेडमी में मुनि सौम्य सागर महाराज के प्रवचन
- विद्यार्थियों से कहारू संस्कारों और लक्ष्य पर ध्यान रखकर ही मिलती है सफलता
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित स्याद्वाद जैन एकेडमी में बुधवार को आयोजित धर्मसभा में जैन संत मुनि सौम्य सागर महाराज ने अपने प्रेरक प्रवचनों से छात्रों और उपस्थित जनों को मार्गदर्शन दिया। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार ने पारंपरिक रीति से स्वागत किया।
मुनि सौम्य सागर महाराज ससंघ एकेडमी पहुंचे, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन समिति की उपस्थिति में विशेष प्रवचन आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि जीवन में संस्कारों से जुड़े रहने पर ही सफलता के सभी द्वार खुलते हैं। भटकाव के कई कारण जीवन में सामने आते हैं, लेकिन दृढ़ संकल्प और संयम से उन्हें दूर रखा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहकर परिश्रम करें और परिवार तथा समाज का नाम रोशन करें। मुनि ने कहा कि हर युवा के अंदर देश भक्ति की भावना होनी चाहिए और नशे से दूर रहकर पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से भगवान की भक्ति और साधना जीवन को सकारात्मक दिशा देती है, इसलिए प्रतिदिन थोड़ा समय आध्यात्मिकता को अवश्य दें। धर्मसभा के दौरान प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन, प्रधानाचार्या सीमा दुग्गल, प्रदीप त्यागी, संजीव जैन] विनोद जैन सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया और संत के आशीर्वचन सुने।