खेकड़ा में गणेश महोत्सव की धूम: श्रद्धालुओं ने गणपति के 'विनायक' स्वरूप का पूजन कर मांगा उन्नति व राजकीय सम्मान का वरदान

अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ खेकड़ा के तत्वावधान में अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित भव्य श्रीगणेश महोत्सव में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणपति के 'विनायक' स्वरूप की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, उन्नत जीवन, राजकीय सम्मान तथा शीर्ष पद की प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा।

खेकड़ा में गणेश महोत्सव की धूम: श्रद्धालुओं ने गणपति के 'विनायक' स्वरूप का पूजन कर मांगा उन्नति व राजकीय सम्मान का वरदान

खेकड़ा में गणेश महोत्सव की धूम: श्रद्धालुओं ने गणपति के 'विनायक' स्वरूप का पूजन कर मांगा उन्नति व राजकीय सम्मान का वरदान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
अखिल भारतवर्षीय धर्म संघ के तत्वावधान में अर्वाचीन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित भव्य श्रीगणेश महोत्सव में आस्था और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणपति के 'विनायक' स्वरूप की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, उन्नत जीवन, राजकीय सम्मान तथा शीर्ष पद की प्राप्ति का आशीर्वाद मांगा।
वैदिक विद्वान आचार्य पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने मंत्रोच्चार और ऋचाओं के पाठ के साथ पूजन संपन्न कराया। भगवान गणपति का दूध, दही, घी, शहद व शर्करा (पंचामृत) से दिव्य अभिषेक किया गया। तत्पश्चात उन्हें नवीन वस्त्र, यज्ञोपवीत, नैवेद्य, ऋतुफल, पंचमेवा और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। पूरा पंडाल वैदिक मंत्रों की गूंज और भगवान गणेश के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
संध्याकाल में आयोजित भव्य भजन संध्या में 'राजू दीवाना-टिन्नू मस्ताना म्यूजिकल ग्रुप' के कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। गणपति के एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति की आरती कर पंडाल की परिक्रमा की और प्रसाद ग्रहण किया।
ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
धार्मिक अनुष्ठान में धर्म संघ के महामंत्री चौधरी उमेश शर्मा, प्रधानाचार्या मीनाक्षी स्वामी, राजेंद्र यादव, रोहित वर्मा, राहुल वर्मा, संजीव यादव, गोलू, जीत, अविनाश, नरेंद्र धामा, अनिल त्यागी, संजय प्रजापति, कुलदीप शर्मा, राजू पांचाल, किन्नू रुहेला, रोहण प्रधान तथा ओमवती शर्मा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।