साध्वी राधा देवी ने सुदामा चरित्र का किया गुणगान
मुबारिकपुर के सिद्ध बाबा मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का गुणगान किया गया। साध्वी राधा देवी ने भागवत कथा श्रवण के महत्व को बताया।
श्रीमद् भागवत कथा का समापन-
साध्वी राधा देवी ने सुदामा चरित्र का किया गुणगान
- गुरूवार को होगा विशाल भंडारा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर के सिद्ध बाबा मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र का गुणगान किया गया। साध्वी राधा देवी ने भागवत कथा श्रवण के महत्व को बताया।
महामंडलेश्वर भैयादास महाराज के सानिध्य में मुबारिकपुर गांव में सिद्ध बाबा महोत्सव में कथा का बुधवार को समापन हो गया। गुरूवार को प्रसाद स्वरूप विशाल भंडारे का आयोजन होगा। अंतिम दिन कथा वाचक साध्वी राधा देवी ने सुदामा चरित्र और गुरु महिमा का भावभरा वर्णन कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कहा कि सुदामा प्रेम की मूर्ति थे, जिन्होंने जीवन भर प्रभु श्रीकृष्ण के नाम का जाप किया और कभी झूठी शानो-शौकत के आगे नहीं झुके। कहा कि जब सुदामा श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचे तो भगवान सिंहासन छोड़कर दौड़े और आंसुओं से सुदामा के चरण धोए। यह दृश्य देख रुक्मिणी सहित सभी पटरानियां अचंभित हो गईं और उन्होंने भी सुदामा की चरण सेवा की। कथा आयोजकों ने बताया कि गुरूवार को प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन होगा।