श्रीराम की विजय यात्रा के बाद 52 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
खेकड़ा कस्बे में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य विजय यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 52 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए हजारों कस्बावासी उमड़े और पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
श्रीराम की विजय यात्रा के बाद 52 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन
- जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान, आतिशबाजी देखने उमड़े हजारों लोग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में मंगलवार को विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की भव्य विजय यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 52 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन देखने के लिए हजारों कस्बावासी उमड़े और पूरा मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विजय यात्रा शाम चार बजे सीताराम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई। बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान और वानर सेना सहित देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यात्रा ने मुख्य बाजार, छोटा बाजार, पांडव पुलिया मार्ग और काठा मार्ग का भ्रमण किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। करीब दो घंटे बाद यात्रा रामलीला मैदान पहुंची। मैदान में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीराम और रावण की सेनाओं के युद्ध का मंचन किया गया। इसके बाद रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच रावण के पुतले का दहन किया गया। पुतले में आग लगते ही मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व को उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान दीपक शर्मा, तरुण गुप्ता, नरेश शर्मा, आदेश, नेतराम, अनुराग, दक्ष, जयंत, मनोज जैन, अरुण धामा, मुकेश गौड़, अनुज, सूरज और सिद्धार्थ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।