तहसील खेकड़ा में 6 दिसंबर को लगेगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 6 दिसंबर को खेकड़ा तहसील परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद के चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे, वहीं ईशपुत्र संस्था मरणोपरांत नेत्रदान के इच्छुक लोगों के फार्म भरवाने का कार्य करेगी।
तहसील खेकड़ा में 6 दिसंबर को लगेगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर
- मोतियाबिंद मरीजों के होंगे निःशुल्क ऑपरेशन, ईशपुत्र संस्था भरवाएगी नेत्रदान फार्म
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी 6 दिसंबर को तहसील परिसर में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मोतियाबिंद के चयनित मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन कराए जाएंगे, वहीं ईशपुत्र संस्था मरणोपरांत नेत्रदान के इच्छुक लोगों के फार्म भरवाने का कार्य करेगी।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने स्वयं समाजसेवी संस्था ईशपुत्र का नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर एक मिसाल प्रस्तुत की है। इसके बाद जिले में नेत्रदान जागरूकता अभियान को तेजी मिली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया कि शिविर में आंखों की संपूर्ण जांच की जाएगी और जिन मरीजों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उनका ऑपरेशन निशुल्क कराया जाएगा। वहीं ईशपुत्र संस्था के नगीन गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी की प्रेरणा से नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
