शारदा अस्पताल में लगा निशुल्क पल्मोनोलॉजी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

70 से ज्यादा लोगों ने उठाया शिविर का लाभ

शारदा अस्पताल में लगा निशुल्क पल्मोनोलॉजी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

तेजस न्यूज संवाददाता

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल में निशुल्क पल्मोनोलॉजी स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शारदा अस्पताल के पल्मोनोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर हरीश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस शिविर में सांस संबंधी दवा के अलावा पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (स्पाइरोमेट्री), बीएमआई असेसमेंट, रैंडम ब्लड शुगर, टेस्ट एक्स-रे, कम्प्लीट ब्लड काउंट और ऑक्सीजन सैचुरेशन समेत कई प्रकार की निशुल्क जांच की गई।

शारदा अस्पताल के पल्मोनोलॉजी के डायरेक्टर डॉक्टर हरीश कुमार वर्मा ने बताया कि एक्यूआई हमें हमारे आस-पास के प्रदूषण के बारे में बताता है। लेकिन, यह नहीं दिखा सकता कि प्रत्येक व्यक्ति के फेफड़े इस पर कैसे प्रतिक्रिया कर रहे हैं। इस शिविर में 35 प्रतिशत लोगों ने सांस लेने में तकलीफ और 21 प्रतिशत ने लगातार खांसी की बात कही। हमें प्रदूषण की रीडिंग से आगे बढ़कर जनता में लक्षणों पर ध्यान देने की आवश्यकता क्यों है। लोगों को अक्सर बार-बार होने वाली खांसी, घरघराहट और सांस फूलने जैसे लक्षणों की आदत हो जाती है। वह मान लेते हैं कि मौसम बदलने पर यह ठीक हो जाएगा।