प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने की बैठक
आगामी रामलीला महोत्सव को लेकर हुई चर्चा
तेजस न्यूज संवाददाता
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस बैठक के दौरान श्री रामलीला महोत्सव 2026 की सफलता की समीक्षा और आगामी वर्ष में होने वाली रामलीला के आयोजन की औपचारिक घोषणा को लेकर आयोजित की गई।

प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक यादव ने बताया कि प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट केवल एक संस्था और संगठन नहीं है। बल्कि, प्रभु श्री राम के आदर्शों, संस्कारों और सेवा भावना से जुड़ा एक विशाल परिवार है। 323 आजीवन सदस्यों का एक साथ जुड़ना केवल एक संस्था नहीं है। बल्कि, 323 परिवारों के विश्वास, समर्पण और आपसी एकता का प्रतीक है। किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के पीछे उनके लोगों का त्याग, मेहनत और समर्पण होता है। मंच पर दिखाई देने वाले लोगों के साथ-साथ पर्दे के पीछे रहकर दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक सहयोगी का योगदान काफी महत्वपूर्ण होता है। इस परिवार का जुड़ाव केवल रामलीला के 15 दिन तक सीमित नहीं रहे। बल्कि, पूरे साल आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे के साथ बना रहे।