फर्जी एसआई बनकर धमकाने का आरोप, साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज

खुद को दिल्ली के थाना लालकिला का एसआई बताने वाले कथित कॉलर ने खेकड़ा कस्बे के एक युवक को आतंकवादी घटना से जोड़कर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

फर्जी एसआई बनकर धमकाने का आरोप, साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज

फर्जी एसआई बनकर धमकाने का आरोप, साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खुद को दिल्ली के थाना लालकिला का एसआई बताने वाले कथित कॉलर ने कस्बे के एक युवक को आतंकवादी घटना से जोड़कर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित मुक़ेश कुमार शर्मा के अनुसार 28 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम दिल्ली पुलिस में एसआई अभिषेक कुमार बताते हुए कहा कि उनके मोबाइल नंबर का इस्तेमाल लाल किला के पास हुए एक कथित आतंकी बम धमाके में मास्टरमाइंड के रूप में किया गया है। आरोप है कि कॉलर ने डराने के लिए बम ब्लास्ट करने वाले डॉ. आदिल समेत अन्य नामों का भी सहारा लिया। पीड़ित मुकेश शर्मा ने बताया कि पहली कॉल काटने के कुछ ही मिनट बाद उसी व्यक्ति ने दूसरे मोबाइल नंबर से 10 बजकर 31 मिनट पर फिर से कॉल कर धमकी भरे लहजे में बात की और कहा कि हल्के में ले रहे हो। इससे घबराकर उसने दूसरी कॉल भी काट दी। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत साइबर क्राइम विभाग में दर्ज कराते हुए दोनों मोबाइल नंबरों के आधार पर फर्जी कॉलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि कॉल आने से वह मानसिक तनाव में है। उसने कोतवाली प्रभारी मामले में शीघ्र जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।