सेब लदा ट्रक गहरी खाई में पलटा, चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा खेल स्टेडियम के पास सोमवार को सेब से भरा एक ट्रक गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में भरे सेब लूटे जाने से बचा लिए।

सेब लदा ट्रक गहरी खाई में पलटा, चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल

सेब लदा ट्रक गहरी खाई में पलटा, चालक व सहचालक गंभीर रूप से घायल
- समय पर पहुंची पुलिस, लूट से बचाया सेब
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा खेल स्टेडियम के पास सोमवार को सेब से भरा एक ट्रक गहरी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और सहचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में भरे सेब लूटे जाने से बचा लिए।
जानकारी के अनुसार, देहरादून निवासी सेब व्यापारी पवन कुमार ने कोलकाता के लिए ट्रक में सेब की पेटियाँ रवाना की थीं। सहारनपुर के नुक्कड़ निवासी चालक सुशील ट्रक चला रहा था, उसके साथ सहचालक शिवम भी था। खेकड़ा क्षेत्र में ट्रक का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सुशील व सहचालक शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिससे ट्रक से सेब की लूट की आशंका टल गई। व्यवसायी पवन कुमार को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।