शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का सामान स्वाहा
खेकड़ा कस्बे में रविवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसमें घर का अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का सामान स्वाहा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में रविवार दोपहर एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसमें घर का अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
जैन कॉलेज रोड निवासी दीपक प्रजापति अपने परिवार के साथ पैतृक मकान में रहते हैं। दोपहर के समय अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से मकान में आग भड़क उठी। परिजनों को जब तक आग की भनक लगी, तब तक लपटें घर के बड़े हिस्से में फैल चुकी थीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार, आग में घर का कीमती घरेलू सामान जल गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। आग की घटना के चलते करीब एक घंटे से अधिक समय तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। जले सामान की अनुमानित कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।