अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्ट्रीकर्मी गंभीर घायल

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार फैक्ट्रीकर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

कस्बा निवासी सागर एक फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार सुबह वह बाइक से फैक्ट्री जाने के लिए निकला था। पाठशाला बस स्टैंड के पास पहुंचते ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सागर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल ले गए। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।