लंपी बीमारी से गाय की मौत, 17 पशु बीमार
गढ़ी कलंजरी गांव में लंपी बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। बीमारी की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि करीब 17 पशु बीमार बताए जा रहे हैं। लगातार पशुओं के बीमार होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पशुपालकों ने अधिकारियों से गांव में तत्काल पशु चिकित्सा शिविर लगाकर बीमार पशुओं का उपचार और जांच कराने की मांग की है।
लंपी बीमारी से गाय की मौत, 17 पशु बीमार
- गढ़ी कलंजरी में पशुपालकों में बढ़ी चिंता, गांव में पशु चिकित्सा शिविर लगाने की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गढ़ी कलंजरी गांव में लंपी बीमारी ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। बीमारी की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि करीब 17 पशु बीमार बताए जा रहे हैं। लगातार पशुओं के बीमार होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पशुपालकों ने अधिकारियों से गांव में तत्काल पशु चिकित्सा शिविर लगाकर बीमार पशुओं का उपचार और जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी भीमचंद की गाय की लंपी बीमारी के चलते मौत हुई है। इसके अलावा जीतू प्रधान के दो, मनोज के दो, सुरेश, राजू, पोली यादव, लाला, बिन्नू, रविंद्र और हरबीर के एक-एक तथा सतबीर और हरमाया यादव के दो-दो पशु बीमारी की चपेट में हैं। पशुओं में बीमारी के लक्षण मिलने से पशुपालक लगातार चिंतित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं में लंपी बीमारी फैलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में समय रहते पशुओं की जांच, उपचार और बचाव के उपाय किए जाने जरूरी हैं। पशुपालकों ने उच्च अधिकारियों से गांव में पशु चिकित्सकों की टीम भेजने, स्वास्थ्य शिविर लगाने और बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।