प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 90 गर्भवतियों की जांच
खेकड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 90 गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें 13 महिलाओं को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के रूप में चिन्हित किया गया।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 90 गर्भवतियों की जांच
- 13 महिलाओं में हाईरिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, विशेषज्ञों ने दिया परामर्श
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 90 गर्भवतियों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें 13 महिलाओं को हाईरिस्क प्रेग्नेंसी के रूप में चिन्हित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने किया। शिविर में चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। जांच के दौरान डा. समोला और डा. साजिया ने गर्भवतियों की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर जरूरी सलाह दी। हाईरिस्क श्रेणी में चिन्हित महिलाओं को विशेष निगरानी में रखने तथा समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी गई, ताकि मां और शिशु दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके। शिविर के दौरान आरिफा तबस्सुम, सतीश गिरी, अनिल रजक, आरती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।