पोषण जागरूकता को दी नई दिशा देने के लिए यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी ने मनाया पोषण माह
गाज़ियाबाद: यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी ने पोषण माह को उत्साहपूर्वक मनाते हुए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए कई सार्थक गतिविधियों का आयोजन किया।
तेजस न्यूज संवाददाता
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी ने पोषण माह मनाया, पोषण जागरूकता को दी नई दिशा
गाज़ियाबाद: यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी ने पोषण माह को उत्साहपूर्वक मनाते हुए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जागरूकता फैलाने के लिए कई सार्थक गतिविधियों का आयोजन किया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियों में हेल्दी कुकिंग प्रतियोगिता शामिल रही, जिसमें प्रतिभागियों ने पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री शुभांग अरोड़ा, एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर ने किया। साथ ही, जानकारीपूर्ण गतिविधियों और एक पोषण जागरूकता वीडियो के माध्यम से विशेषज्ञों ने संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
पुरस्कार वितरण करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा, “पोषण माह जैसे आयोजन हमें सही खानपान की ओर प्रेरित करते हैं और समाज में स्वास्थ्य एवं वेलनेस की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं।”
इस पहल ने संतुलित आहार के महत्व को उजागर किया और समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।