निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 154 मरीजों की जांच में 92 मोतियाबिंद पीड़ित चिन्हित

खेकड़ा कस्बे में ईशपुत्र संस्था के तत्वावधान में एडीके जैन अस्पताल परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सोमवार को आयोजित इस शिविर में दूर-दराज से आए कुल 154 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई, जिनमें से 92 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।

निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 154 मरीजों की जांच में 92 मोतियाबिंद पीड़ित चिन्हित

निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 154 मरीजों की जांच में 92 मोतियाबिंद पीड़ित चिन्हित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में ईशपुत्र संस्था के तत्वावधान में एडीके जैन अस्पताल परिसर में आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सोमवार को आयोजित इस शिविर में दूर-दराज से आए कुल 154 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई, जिनमें से 92 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया।
शिविर का उद्घाटन समाजसेवी नगीन गुप्ता ने किया। इस दौरान पूर्व में कराए गए नेत्र ऑपरेशन वाले मरीजों की भी जांच की गई, जो पूर्णतः स्वस्थ पाए गए। शिविर में डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. मुग्धा जैन, डॉ. अशले सहित चिकित्सक दल ने सेवाएं दीं। उनके साथ संजय शर्मा, आशीष आर्य और सोमपाल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सहयोग किया। वहीं, ईशपुत्र संस्था की ओर से अशोक अत्री, पवन बंसल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।