बड़ागांव में सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए 64 अर्घ्य

पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ 64 अर्घ्य समर्पित किए गए। संगीतमय भजनों की मधुर धुनों से पूरा अतिशय क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

बड़ागांव में सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए 64 अर्घ्य

बड़ागांव में सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़ाए 64 अर्घ्य
- पारस प्रभु के भजनों से भक्तिमय हुआ अतिशय क्षेत्र, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पारस प्रभु अतिशय क्षेत्र बड़ागांव स्थित प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान में शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ 64 अर्घ्य समर्पित किए गए। संगीतमय भजनों की मधुर धुनों से पूरा अतिशय क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
विधान का शुभारंभ सुबह 6:30 बजे पारस प्रभु के अभिषेक और पूजन के साथ हुआ। इसके बाद शांति धारा की गई तथा मंत्रोच्चारित जल से मंडप की शुद्धि की गई। धार्मिक विधि-विधान के साथ कष्ट निवारक क्रियाएं संपन्न कर विधान प्रारंभ किया गया। इसमें पात्रों ने 64 अर्घ्य अर्पित कर प्रभु की आराधना की। विधानाचार्य ब्रह्मचारी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इस दौरान श्रीजी के भजनों की संगीतमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों पर धर्मावलंबी भक्ति में झूमते नजर आए। विधान में त्रिलोक भूषण जी महाराज, चंद्रमति माताजी और मुक्ति भूषण माताजी का सान्निध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। इस मौके पर अंकित जैन, संजय जैन, राजरानी जैन, साक्षी जैन, उषा जैन, मंजू जैन, आदित्य जैन, मन्नत जैन, सुभाष चंद जैन, संजीव, अशोक, प्रभात, स्वाति, सम्यक और अमित सहित सैकड़ों जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।