मैक्स अस्पताल में हुई 73 वर्षीय महिला की एडवांस्ड स्पाइन सर्जरी

महिला ने दोबारा स्वतंत्र रूप से चलना भी शुरू कर दिया है

मैक्स अस्पताल में हुई 73 वर्षीय महिला की एडवांस्ड स्पाइन सर्जरी

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 128 स्थित मैक्स अस्पताल में एक 73 वर्षीय महिला की एडवांस्ड ऑबिल्क लेटरल इंटरबॉडी फ्यूजन स्पाइन सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। सर्जरी के बाद 73 वर्षीय महिला ने दोबारा स्वतंत्र रूप से चलना भी शुरू कर दिया है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक, मरीज को कई बीमारियां होने के चलते यह सर्जरी बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण थी। मरीज की पांच कोरोनरी स्टेंट और तीन बार एंजियोप्लास्टी भी हो चुकी थी। इसके अलावा वह डायबिटीज से भी लगातार पीड़ित थीं। 


मैक्स अस्पताल के न्यूरोसर्जरी और न्यूरो स्पाइन सर्जरी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर रोहित कुमार पांडे ने बताया कि महिला पिछले 5 से 6 महीनों से कमर के निचले हिस्से में तेज दर्द, चलने में परेशानी और रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत हो रही थी। इन समस्याओं ने उनकी स्वतंत्रता और जीवन की गुणवत्ता को काफी प्रभावित किया था। लगातार बढ़ती तकलीफ और समस्या का स्थायी समाधान नहीं मिलने के बाद मरीज के परिवार ने मैक्स अस्पताल में एडवांस्ड स्पाइन ट्रीटमेंट के लिए संपर्क किया। उनकी उम्र ज्यादा होने के चलते पहले से मौजूदा मेडिकल कंडीशंस को देखते हुए पारंपरिक ओपन स्पाइन सर्जरी में सर्जिकल स्ट्रेस और उससे जुड़े जोखिम ज्यादा हो सकते थे। मरीज को ओवरऑल हेल्थ और स्पाइन की स्थिति की विस्तार से जांच के बाद अस्पताल की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने सावधानीपूर्वक सर्जरी की।