मिट्टी ले जा रहे चालक से पुलिस की मारपीट का आरोप, वीडियो बनाने वाले युवक का फोन भी छीना

खेकड़ा कस्बे के बड़ागांव मार्ग पर मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ले जा रहे चालक के साथ पुलिसकर्मियों की कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना का वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल भी पुलिस ने छीन लिया और दोनों को कोतवाली ले गई।

मिट्टी ले जा रहे चालक से पुलिस की मारपीट का आरोप, वीडियो बनाने वाले युवक का फोन भी छीना

मिट्टी ले जा रहे चालक से पुलिस की मारपीट का आरोप, वीडियो बनाने वाले युवक का फोन भी छीना
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बड़ागांव मार्ग पर मिट्टी से भरा ट्रैक्टर ले जा रहे चालक के साथ पुलिसकर्मियों की कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना का वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल भी पुलिस ने छीन लिया और दोनों को कोतवाली ले गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है और विभिन्न मार्गों पर दिनभर मिट्टी से भरे ट्रैक्टर दौड़ते देखे जा सकते हैं। मंगलवार को बड़ागांव फाटक के पास मिट्टी लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालक से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान चालक की पिटाई कर दी गई। घटना के दौरान पास खड़े एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया, जिस पर पुलिस ने उसका मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। बाद में युवक को भी चालक के साथ कोतवाली ले जाया गया। इस घटना से क्षेत्र में लोगों में रोष व्याप्त है और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन किसी भी स्थिति में नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।