उधार लिए रूपयों का तगादा करने पर व्यवसायी को दी जान से मारने की धमकी

इलाज के लिए भरोसे के साथ दी गई उधारी अब एक कपड़ा व्यवसायी के लिए मुसीबत बन गई है। आरोप है कि शोरूम के एक कर्मचारी ने परिजनों के उपचार का हवाला देकर एक लाख रुपये से अधिक की रकम उधार ली, लेकिन न तो रुपये लौटाए और न ही काम पर वापस आया। उल्टा भुगतान मांगने पर व्यवसायी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी।

उधार लिए रूपयों का तगादा करने पर व्यवसायी को दी जान से मारने की धमकी

उधार लिए रूपयों का तगादा करने पर व्यवसायी को दी जान से मारने की धमकी
- इलाज के नाम पर उधार लिए एक लाख से ज्यादा रुपये, 
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
इलाज के लिए भरोसे के साथ दी गई उधारी अब एक कपड़ा व्यवसायी के लिए मुसीबत बन गई है। आरोप है कि शोरूम के एक कर्मचारी ने परिजनों के उपचार का हवाला देकर एक लाख रुपये से अधिक की रकम उधार ली, लेकिन न तो रुपये लौटाए और न ही काम पर वापस आया। उल्टा भुगतान मांगने पर व्यवसायी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी।
कस्बे के एक प्रतिष्ठित कपड़ा शोरूम के संचालक ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका कर्मचारी खेकड़ा निवासी है। कुछ समय पहले उसने अपने परिजनों के इलाज की मजबूरी बताते हुए एक लाख रुपये से अधिक की रकम उधार ली थी। मानवीय आधार पर उसे रकम दे दी गई, लेकिन इसके बाद उसने शोरूम आना बंद कर दिया। व्यवसायी का आरोप है कि जब भी वह फोन पर अपनी उधारी वापस मांगता है, आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और जान से मारने की धमकी देता है। लगातार मिल रही धमकियों से वह और उसका परिवार भयभीत हैं। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि व्यवसायी की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।