नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
खेकड़ा कस्बे में एक श्रमिक की नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
- पुलिस ने खंगाले मार्ग के सीसीटीवी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में एक श्रमिक की नाबालिग पुत्री के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपित युवक काफी समय से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने युवक के पिता से शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने बेटे को समझाने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके, आरोप है कि मंगलवार शाम युवक उनकी नाबालिग बेटी को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया और फरार हो गया। घटना के बाद से परिवार बेहद चिंतित है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और युवती की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। मार्ग के सीसीटीवी में युवक युवती को ले जाता देखा गया है। जल्द ही आरोपित को पकड़कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।