हाईवे पर उद्यमी को रोकने का प्रयास, लाईसेंसी पिस्टल निकालते ही भागे युवक
खेकड़ा कस्बे में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बिना नम्बर की कार में सवार कुछ युवकों द्वारा कस्बे के एक उद्यमी को रोकने का मामला सामने आया है। उद्यमी का आरोप है कि संदिग्ध युवकों ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन उसके लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो वे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
हाईवे पर उद्यमी को रोकने का प्रयास, लाईसेंसी पिस्टल निकालते ही भागे युवक
- पुलिस ने मार्ग के सीसीटीवी कैमरे खंगाले
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बिना नम्बर की कार में सवार कुछ युवकों द्वारा कस्बे के एक उद्यमी को रोकने का मामला सामने आया है। उद्यमी का आरोप है कि संदिग्ध युवकों ने उसे घेरने की कोशिश की, लेकिन उसके लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो वे मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मार्ग के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
कस्बे का एक उद्यमी युवक कपडों को व्यापार करता है। सोमवार सुबह वह अपने चचेरे भाई के साथ घर से कार में सीएनजी भरवाने निकला था। उसने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित एक सीएनजी पंप पर गैस भरवाने के बाद जैसे ही वह वापस लौट रहा था, आटा मिल के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बिना नंबर की कार अचानक उसकी गाड़ी के आगे आकर रुक गई, जिससे उसे भी वाहन रोकना पड़ा। उद्यमी का कहना है कि उस कार से दो युवक उतरे और गाली-गलौज करते हुए उसकी ओर बढ़ने लगे। खतरा भांपते हुए उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। पिस्टल देखते ही युवक तुरंत वापस अपनी कार में बैठे और वहां से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।