रोहित चौधरी को मिली युवा जाट महासभा की कमान, जिलाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत
खेकड़ा कस्बे के युवा समाजसेवी रोहित चौधरी को युवा जाट महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर कस्बावासियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया।
रोहित चौधरी को मिली युवा जाट महासभा की कमान, जिलाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के युवा समाजसेवी रोहित चौधरी को युवा जाट महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर कस्बावासियों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया।
रोहित चौधरी की नियुक्ति जाट महासभा के जिलाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका द्वारा की गई। उन्होंने भरोसा जताया कि रोहित चौधरी संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ समाज के उत्थान के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। सोमवार को खेकड़ा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर रोहित चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाजहित और जनसेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। स्वागत करने वालों में ओमपाल सिंह, गोपाल सिंह, राजकरण सिंह, रविंद्र धामा, सुधीर एडवोकेट, संदीप प्रधान, सुनील मास्टर, कालूराम, सुखपाल सिंह, मोहित कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।