बड़ौत में एग्रीकल्चर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बड़ौत शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक एग्रीकल्चर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

बड़ौत में एग्रीकल्चर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बड़ौत में एग्रीकल्चर फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान
- पांच दमकल गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ौत शहर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक एग्रीकल्चर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई और लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
बताया गया कि ‘हीरो एग्रीकल्चर फैक्ट्री’ के नाम से संचालित इस यूनिट में रिम-धुरा और टायर से जुड़ा कार्य किया जाता है। रात करीब 11 बजे अचानक फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख पास स्थित आवास विकास कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई। एहतियातन कई परिवार घरों से बाहर निकल आए और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही। हालात को देखते हुए तीन और दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। पांच गाड़ियों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, वहीं प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।