जेपी नड्डा ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, दी शोक संवेदना

पीएम मोदी ने भी पूर्व राज्यपाल से की फोन पर वार्ता

जेपी नड्डा ने की पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात, दी शोक संवेदना

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के सेक्टर 51 स्थित पूर्व राज्यपाल के आवास पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

भाजपा के जिला महामंत्री अमित त्यागी ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर फोन पर कलराज मिश्रा से वार्ता की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका कुशलक्षेम भी पूछा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुख की घड़ी में अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की। इस मौके पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व विधायक विनोद कटियार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित मिश्रा, जिला महामंत्री अमित त्यागी, पद्मेश द्विवेदी, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, डिंपल आनंद, त्रिलोकचंद शर्मा, अनिल पाण्डेय, अरुण चौहान, भूपेश चौधरी और खुर्रम रिजवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।