खाप सम्मान समारोह में सामाजिक एकता और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प
खेकड़ा कस्बे के शिव फार्म में आयोजित खाप सम्मान समारोह सामाजिक एकता, सद्भाव और कुरीतियों के उन्मूलन का सशक्त मंच बना। समारोह में समाज को संगठित रखने और दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नरेश शर्मा को खाप की पगड़ी पहनाकर ब्राह्मण समाज का चौधरी घोषित किया गया।
खाप सम्मान समारोह में सामाजिक एकता और कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प
- जिलाधिकारी ने दहेज व कन्या भ्रूण हत्या को समाज पर कलंक बताया
- नरेश शर्मा बने ब्राह्मण समाज के खाप चौधरी, पगड़ी पहनाकर किया सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के शिव फार्म में आयोजित खाप सम्मान समारोह सामाजिक एकता, सद्भाव और कुरीतियों के उन्मूलन का सशक्त मंच बना। समारोह में समाज को संगठित रखने और दहेज प्रथा व कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नरेश शर्मा को खाप की पगड़ी पहनाकर ब्राह्मण समाज का चौधरी घोषित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका चेयरपर्सन नीलम धामा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने अपने सशक्त उद्बोधन में दहेज प्रथा को सामाजिक अभिशाप बताते हुए कहा कि दहेज दरअसल भीख मांगने का एक सामाजिक स्वरूप है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बेटा-बेटी में भेदभाव छोड़कर सभी को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को दहेज प्रथा के विरोध, कन्या भ्रूण हत्या से दूर रहने तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण केवल जन्म से नहीं, बल्कि कर्म से बनता है। उन्होंने ऋषि विश्वामित्र का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें ब्रह्मर्षि की उपाधि कर्म के आधार पर मिली थी। उन्होंने सभी वर्गों से सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। समारोह में विभिन्न खापों से पहुंचे चौधरियों ने नरेश शर्मा को खाप चौधरी की पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही पुनीत भारद्वाज और अश्विनी कौशिक को थाम्बेदार की पगड़ी पहनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौरासी देशखाप के चौधरी पंडित सुभाष शर्मा ने की, जबकि संचालन पंडित ब्रिजेश शर्मा ने किया।
ये रहे मौजूद-
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमेन प्रतिनिधि सुनील धामा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि परमेन्द्र धामा, जाट महासभा के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र धामा, डा. सुरेश चंद कौशिक, थांबा चौधरी ओमकार भारद्वाज, थांबा चौधरी बामडौली हरिओम शर्मा, देशखाप ब्लॉक अध्यक्ष राममेहर शर्मा, थांबा चौधरी बावली सुभाष शर्मा, गठवाल खाप बत्तीसा पंडित जय भगवान शास्त्री, उप चौधरी वेदप्रकाश शर्मा, थांबा चौधरी हरिभजन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बिनौली जगदीश शर्मा, चौधरी थांबा बावली नीतिश शर्मा, चौधरी थांबा किशनपुर बिराल ऋषिपाल शर्मा, चौधरी थांबा मलकपुर त्रिलोकी नाथ शर्मा, चौधरी थांबा हलवाड़ी ब्रह्मपाल शर्मा, चौधरी थांबा बामडोली हरिओम शर्मा, चौधरी थांबा बिजरोल शिवकुमार शर्मा, छपरौली चौबीस चौधरी अनिल शर्मा, चौधरी चौगामा खाप कृष्ण कुमार शर्मा, आदेश निरपुडा, चौधरी चौहान खाप महेंद्र दत्त शर्मा, चौधरी उज्ज्वल खाप ओंकार शर्मा, चौधरी पंडित बारूदत्त शर्मा, दांगी खाप से धर्मवीर शर्मा, समाजसेवी राधेश्याम शर्मा, जयकिशन शर्मा, ओमदत्त शर्मा, अनुज शर्मा, बृजपाल शर्मा, जयकुमार शर्मा, गुरुदत्त शर्मा, राजा शर्मा, पीयूष शर्मा, नितिन जैन, संदीप बिंदल, डा. अभिषेक शर्मा, रमाकांत शर्मा, प्रवेश शर्मा, डा. संदीप शाह, तरुण गुप्ता, राजेन्द्र सभासद, सरदार सिंह एडवोकेट आदि।



