खेकड़ा स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का लगेगा संगम
खेकड़ा कस्बे का स्पोर्ट्स स्टेडियम रविवार को खेल प्रतिभाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रहेगा। स्वादवाद युवा क्लब के बैनर तले आयोजित होने वाली एथलेटिक्स मीट में क्षेत्र भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खेकड़ा स्टेडियम में खेल प्रतिभाओं का लगेगा संगम
- रविवार को एथलेटिक्स मीट में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे का स्पोर्ट्स स्टेडियम रविवार को खेल प्रतिभाओं के जोश और उत्साह से सराबोर रहेगा। स्वादवाद युवा क्लब के बैनर तले आयोजित होने वाली एथलेटिक्स मीट में क्षेत्र भर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह आयोजन बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ मंदिर के प्रणेता ब्रह्मलीन सन्मति सागर जी महाराज की प्रेरणा से हर वर्ष किया जाता है। इस बार भी प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्लब के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉट पुट और रिले रेस जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें क्षेत्र के इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों में दीपक जैन, लोकेश जैन, जिनेन्द्र जैन, लिली जैन, वरूण, नितिन, नितेश, सौरभ साहिल आदि ने बताया कि खेलों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।