हाफ मैराथन में मेडल जीतकर लौटे चिकित्सक डॉ. राघवेन्द्र चौधरी का स्वागत

खेकड़ा कस्बे के चिकित्सक और लंबे समय से मैराथन में हिस्सा ले रहे डॉ. राघवेन्द्र चौधरी ने दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.1 किलोमीटर की दौड़ बेहतर समय में पूरी कर मेडल हासिल किया। उपलब्धि के बाद कस्बे में पहुंचने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

हाफ मैराथन में मेडल जीतकर लौटे चिकित्सक डॉ. राघवेन्द्र चौधरी का स्वागत

हाफ मैराथन में मेडल जीतकर लौटे चिकित्सक डॉ. राघवेन्द्र चौधरी का स्वागत
- हाफ मैराथन में चिकित्सक ने जीता मेडल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के चिकित्सक और लंबे समय से मैराथन में हिस्सा ले रहे डॉ. राघवेन्द्र चौधरी ने दिल्ली में आयोजित हाफ मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.1 किलोमीटर की दौड़ बेहतर समय में पूरी कर मेडल हासिल किया। उपलब्धि के बाद कस्बे में पहुंचने पर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
सोमवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय वायुसेना के परमवीर चक्र विजेता निर्मल सिंह शेखों की स्मृति में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें खेकड़ा में चिकित्सा अभ्यास करने वाले डॉ. राघवेन्द्र चौधरी ने भी प्रतिभाग किया। उन्होंने निर्धारित 21.1 किलोमीटर की दूरी पूरी कर मेडल अपने नाम किया। कस्बे में लौटने पर खेल प्रेमियों और परिचितों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। डॉ. राघवेन्द्र चौधरी ने बताया कि नियमित अभ्यास और अनुशासन के चलते वह लंबे समय से मैराथन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे हैं और अब तक कई मेडल जीत चुके हैं। इस दौरान डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, संजय जैन, दीपक शर्मा, डॉ. मनोज धामा, संजय एडवोकेट, सुशील धामा आदि मौजूद रहे। स्वर्गीय डॉ. रणजीत सिंह चौधरी के पुत्र डॉ. राघवेन्द्र चौधरी की उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।