उत्तराखंड में दादा महारम अखाड़े की महिला मल्ल पूनम नैन ने जीता स्वर्ण
खेकड़ा कस्बे के दादा महारम अखाड़े की महिला पहलवान पूनम नैन ने एक बार फिर अपनी कुश्ती प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पूनम ने अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को अखाड़े में लौटने पर साथी पहलवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
उत्तराखंड में दादा महारम अखाड़े की महिला मल्ल पूनम नैन ने जीता स्वर्ण
- नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, अखाड़े में पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के दादा महारम अखाड़े की महिला पहलवान पूनम नैन ने एक बार फिर अपनी कुश्ती प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पूनम ने अपने वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को अखाड़े में लौटने पर साथी पहलवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग स्थित दादा महारम अखाड़े में खलीफा बिंदू पहलवान की देखरेख में पुरुषों के साथ महिला पहलवान भी नियमित अभ्यास करती हैं। अखाड़े से प्रशिक्षण लेकर पूनम नैन इससे पहले भी विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। हरिद्वार की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अखाड़े और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। गुरुवार को अखाड़े में पहुंचने पर पूनम नैन का साथी पहलवानों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। खलीफा बिंदू पहलवान ने पूनम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के दम पर खिलाड़ी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस दौरान लाला, भूरा, सामी, आशु, उज्ज्वल, गोलू, अमन, अर्जुन समेत अखाड़े के अन्य पहलवान मौजूद रहे।