जेवर एयरपोर्ट से बागपत को मिलेगी नई उड़ान, विकास को मिलेगा रफ्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बागपत जिला अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने को तैयार है। मजबूत कनेक्टिविटी और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के चलते आने वाले समय में यह क्षेत्र व्यापार, उद्योग और कृषि के लिए अहम केंद्र बनकर उभरेगा।

जेवर एयरपोर्ट से बागपत को मिलेगी नई उड़ान, विकास को मिलेगा रफ्तार

जेवर एयरपोर्ट से बागपत को मिलेगी नई उड़ान, विकास को मिलेगा रफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बागपत जिला अब विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने को तैयार है। मजबूत कनेक्टिविटी और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के चलते आने वाले समय में यह क्षेत्र व्यापार, उद्योग और कृषि के लिए अहम केंद्र बनकर उभरेगा।
बागपत की सबसे बड़ी ताकत इसकी बेहतरीन सड़क संपर्क व्यवस्था है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे आधुनिक मार्ग पहले ही इसे देश के प्रमुख शहरों से जोड़ चुके हैं। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से कनेक्टिविटी मिलने के बाद जिले को विकास की नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हिंडन एयरपोर्ट के साथ जेवर एयरपोर्ट के बीच स्थित होने से बागपत को मल्टीपल एयर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इससे माल ढुलाई और यातायात व्यवस्था में तेजी आएगी, जिससे व्यापार और उद्योग को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में बागपत वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन का बड़ा हब बन सकता है। इसके साथ ही कृषि क्षेत्र में भी इसका सकारात्मक असर दिखाई देगा। अब यहां के किसान गन्ना, सब्जियां और डेयरी उत्पाद एयर कार्गाे के माध्यम से देश-विदेश तक भेज सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा और वे आधुनिक खेती व निर्यात की ओर अग्रसर होंगे।
सस्ती जमीन से उद्योगपतियों की बढ़ी दिलचस्पी
दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों में जमीन महंगी होने के कारण अब उद्योगपतियों की नजर बागपत पर टिक गई है। किफायती दरों पर उपलब्ध जमीन और बेहतर कनेक्टिविटी इसे निवेश के लिए आकर्षक बना रही है। उद्योग जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि बागपत में छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों की स्थापना तेजी से बढ़ेगी। रियल एस्टेट सेक्टर में भी उछाल के संकेत मिल रहे हैं। जमीन की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिसका सीधा फायदा स्थानीय लोगों को मिल रहा है। कुल मिलाकर, जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बागपत के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है, जो इसे विकास, रोजगार और निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।