स्याद्वाद स्पोर्ट्स लीग-2 में एम्बियंस ग्लोबल स्कूल का जलवा, शानदार प्रदर्शन के साथ जीता खिताब

खेकड़ा खेल स्टेडियम में रविवार को स्याद्वाद युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्याद्वाद स्पोर्ट्स लीग सीजन-2 का भव्य और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। खेल प्रतिभाओं से सराबोर इस प्रतियोगिता में एम्बियंस ग्लोबल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्याद्वाद जैन अकादमी द्वितीय स्थान पर रही।

स्याद्वाद स्पोर्ट्स लीग-2 में एम्बियंस ग्लोबल स्कूल का जलवा, शानदार प्रदर्शन के साथ जीता खिताब

स्याद्वाद स्पोर्ट्स लीग-2 में एम्बियंस ग्लोबल स्कूल का जलवा, शानदार प्रदर्शन के साथ जीता खिताब
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा खेल स्टेडियम में रविवार को स्याद्वाद युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित स्याद्वाद स्पोर्ट्स लीग सीजन-2 का भव्य और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। खेल प्रतिभाओं से सराबोर इस प्रतियोगिता में एम्बियंस ग्लोबल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि स्याद्वाद जैन अकादमी द्वितीय स्थान पर रही।
बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ मंदिर के प्रणेता ब्रह्मलीन संत संमति सागर महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस खेल महोत्सव में क्षेत्र के नौ प्रमुख विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में 100, 200, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, हाई जंप, लॉन्ग जंप और शॉट पुट जैसे विभिन्न रोमांचक इवेंट आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। एम्बियंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल की टीम ने सभी इवेंट्स में बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं स्याद्वाद जैन अकादमी ने भी कड़ी टक्कर देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक योगेश धामा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। प्रतियोगिता के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया। पूरे स्टेडियम में जोश और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद जैन, महेंद्र कुमार जैन, त्रिलोक चंद जैन, प्रदीप जैन, अनुज जैन, सुदीप जैन, संजीव जैन और मनोज जैन सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।