दादरी रैली में उमड़ा खेकड़ा का जनसैलाब, सपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

खेकड़ा से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह उस समय चरम पर नजर आया, जब बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दादरी में आयोजित सपा प्रमुख अखिलेश यादव की विशाल रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। ढोल-नगाड़ों और जोशपूर्ण नारों के बीच कार्यकर्ताओं का काफिला पूरे उत्साह के साथ दादरी की ओर बढ़ा।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

रवाना होते समय कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार से परेशान हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को विकास और खुशहाली की नई दिशा देंगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं सभी वर्ग परेशान हैं। ऐसे में सपा ही एकमात्र विकल्प है, जो प्रदेश में भाईचारा, समानता और समग्र विकास सुनिश्चित कर सकती है। इस दौरान राजेंद्र यादव (सभासद), डॉ. जितेंद्र यादव, जगपाल यादव, सतीश वाल्मीकि, नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।