रटौल में सपा की बैठक, पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान
रटौल में सपा नेता डॉ. बाबू खान के आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए रविवार को रटौल और बालैनी क्षेत्र में प्रस्तावित पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और लोगों के शामिल होने का आह्वान किया गया।
रटौल में सपा की बैठक, पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने का आह्वान
- कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने और घर-घर सपा की नीतियां पहुंचाने की दी जिम्मेदारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल में सपा नेता डॉ. बाबू खान के आवास पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए रविवार को रटौल और बालैनी क्षेत्र में प्रस्तावित पदयात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और लोगों के शामिल होने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता डॉ. बाबू खान ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ ही चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सपा नेता बिल्लू प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने किसानों और महिलाओं के सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। कार्यकर्ताओं को इन नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। सपा नेता रवि बैसला ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस दौरान बिल्लू प्रधान, डॉ. बाबू खान, इसरत चौधरी, अफजाल, अवेश खान, डॉ. मुस्तफा, नवाब सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।