बागपत में हेरिटेज गुरुकुल का हुआ शुभारंभ, परंपरा और आधुनिक शिक्षा का संगम

बागपत नगर के रिवर पार्क में रविवार को स्याद्वाद जैन एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट द्वारा हेरिटेज गुरुकुल का भव्य शुभारंभ हुआ। प्राचीन गुरूकुल परम्परा का पालन करते हुए शिक्षा के नए आयाम को स्थापित करने का संकल्प लिया।

बागपत में हेरिटेज गुरुकुल का हुआ शुभारंभ, परंपरा और आधुनिक शिक्षा का संगम

बागपत में हेरिटेज गुरुकुल का हुआ शुभारंभ, परंपरा और आधुनिक शिक्षा का संगम
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नगर के रिवर पार्क में रविवार को स्याद्वाद जैन एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट द्वारा हेरिटेज गुरुकुल का भव्य शुभारंभ हुआ। प्राचीन गुरूकुल परम्परा का पालन करते हुए शिक्षा के नए आयाम को स्थापित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हेरिटेज गुरुकुल का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संस्कार और आधुनिक शिक्षा को एक साथ जोड़ते हुए नई पीढ़ी को मजबूत आधार प्रदान करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा ने गुरूकुल को लेकर अपने विचार रखे। ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की भावी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि इस गुरुकुल में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय परंपरा, नैतिक मूल्यों और संस्कारों की भी शिक्षा दी जाएगी, जिससे वे समाज और राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इस अवसर पर संस्था के चेयरमेन डा. नागेन्द्र गोयल, डा. ललित शर्मा, डा. अंजना शर्मा, प्राचार्य दिनेश कुमार बड़ी संख्या में समाज के लोग, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।